मुख्य समाचार

पटना में चार मार्च से कृषि विपणन पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी

पटना। कृषि विपणन पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज,पटना में किया गया है। प्रदर्शनी चार मार्च से सात मार्च तक चलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ भी शामिल होंगे।

विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय, पटना के मार्केटिंग अधिकारी के.के.मौर्य ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी है। इसका लक्ष्य देश की कृषि विपणन प्रणाली को मजबूत करना है। बिहार और पूर्वी भारत के किसान, कृषि उद्यमी और अन्य हितधारकों के लिए प्रदर्शनी उपयोगी होगी।

विपणन और निरीक्षण निदेशालय कृषि विपणन योजनाओं की नीतियों के कार्यान्वयन में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सेतु का काम करता है। वर्तमान में एगमार्क ग्रेडिंग केवल आंतरिक व्यापार तक ही सीमित है। एगमार्क के तहत घी, मिश्रित खाद्य वनस्पति तेल, मसाले, अनाज, दाल और शहद शामिल हैं।

 

 


संबंधित खबरें