मुख्य समाचार

सीएम से मिले सात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी

पटना। सात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रशिक्षु अधिकारियों में 2020 बैच के तीन और 2021 बैच के चार अधिकारी हैं।

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों में शिखर चौधरी (2020), अपराजिता (2020), वैभव चौधरी (2020), सोनाक्षी सिंह (2021), भानु प्रताप सिंह (2021), परिचय कुमार (2021) एवं दीक्षा (2021) ने जिलों में ट्रेनिंग के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आप सभी एक अच्छे प्रशासक बनकर जनहित में कार्य करेंगे एवं निरंतर लोगों की सेवा करते रहेंगे।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस. सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार एवं आईजी विनय कुमार मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें