पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सीबीआई, ईडी और आईटी का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए घातक बताया है। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव एवं एजाज अहमद ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि एक ही मामले में बार-बार केश को रि-ओपन किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी गर्भवती पत्नी का हालचाल जानने दिल्ली गये, तो वहां भी सीबीआई पहुंच गई। उपमुख्यमंत्री की बहन और जीजा के यहां भी सीबीआई पहुंच गई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।
लैंड फॉर जॉब मामले में जब कुछ भी नहीं मिला, तो हरियाणा में फर्जी मॉल का सनसनीखेज मामला देश स्तर पर फैलाया गया। फिर से सनसनीखेज मामला बनाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।