पटना। बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे और बिहार के गौरव को आगे बढ़ायेंगे।
