पटना। आरजेडी ने भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामना दी है। साथ ही उम्मीद जतायी है कि उनके नेतृत्व में भाजपा बिहार में एक रचनात्मक विपक्ष की पहचान बनाएगी। आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि सम्राट चौधरी ने अपनी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से ही की थी।