पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम कार्यक्रम रद्द किए जाने को लेकर बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिला। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का दो अप्रैल को सासाराम में कार्यक्रम था, लेकिन राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन एवं नितिन नवीन, एमएलसी संजय मयूख, देवेश कुमार, अनिल शर्मा, हरि सहनी, राजीव कुमार सिंह, आलोक रंजन झा, जनक राम, विरोधी दल के मुख्य सचेतक जनक सिंह, डॉ दिलीप जायसवाल, विधायक सुरेंद्र मेहता, संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, नीतीश मिश्रा, राजेश सिंह, सुनील चौधरी, पवन यादव, निक्की हेम्ब्रम, राणा रणधीर, कुमार शैलेंद्र, ललन कुमार, सभी विधायक एवं विधान पार्षद शामिल थे ।