पटना। भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही है। सूडान से लौटनेवाले ऐसे भारतीय नागरिक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। राज्य सरकार ने सूडान से लौटनेवाले बिहारवासियों को मुंबई एवं नई दिल्ली से पटना तक अपने खर्च पर लाने का निर्णय लिया है। सूडान से लौटनेवाले बिहार के निवासियों के लिए नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त ने नई दिल्ली एवं मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है।