पटना। सांसद महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ मोइनुल हक स्टेडियम में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने किया। लीग का आयोजन सांसद खेल महोत्सव के तहत किया गया है। सुशील मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने खेल के विकास के लिए काफी काम किये हैं। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए उनसे बात करते हैं। बड़े-बड़े इवेंट में पदकों की संख्या भी बढ़ी है।

कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्य क्रिकेट कोच संतोष कुमार ने बताया कि लीग का उद्घाटन 30 अप्रैल को होना था, लेकिन बारिश की वजह से उद्घाटन नहीं हो सका।
ऐसी स्थिति में सीधा सेमीफाइनल मुकाबला तीन मई को रेड बनाम गोल्डन और येलो बनाम ब्लू के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला चार मई को होगा। उद्घाटन के अवसर पर रजनीश सिन्हा, सतीश गुप्ता, अभिषेक कुमार एवं कई खिलाड़ी मौजूद रहे।