मुख्य समाचार

केंद्र सरकार के कई मंत्रियों का बदला मंत्रालय 

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के मंत्रालय में फेरबदल किया गया है। अब उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेवारी दी गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपने वर्तमान मंत्रालय के अलावा विधि और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मेघवाल के पास पहले से संस्कृति और संसदीय मामलों का मंत्रालय है।

किरेन रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह कानून मंत्री बनाया गया था। कुछ दिनों से रिजिजू कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। इस पर जजों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। मंत्रालय में फेरबदल को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने कानून और न्याय राज्य मंत्री एस.पी.सिंह बघेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया है। 
 


संबंधित खबरें