मुख्य समाचार

यूपीएससी सफल अभ्यर्थियों को सीएम ने दी शुभकामनाएं 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार टॉप फोर में लड़कियां हैं। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन एवं स्मृति मिश्रा को विशेष तौर पर बधाई देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से संबंध रखने वाली इशिता किशोर ने पहला स्थान एवं बक्सर की गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी। 


 


संबंधित खबरें