नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बिहार को कर हस्तांतरण की तीसरी किस्त में 11,897 करोड़ राशि जारी की है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को सर्वाधिक राशि मिली है।
राज्यों को जून, 2023 में नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी जारी की गई है।
इस राशि का उपयोग राज्य अपने पूंजीगत एवं विकास संबंधित व्यय और योजनाओं पर खर्च कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 59,140 करोड़ के सामान्य मासिक हस्तांतरण की तुलना में कर हस्तांतरण की तीसरी किस्त के रूप में 1,18,280 करोड़ राशि जारी की है।