पटना। 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं बडे़ नेताओं का पटना आनेे का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना पहुंच गईं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर ममता बनर्जी ने आजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पटना पहुंच गए हैं।
