पटना। राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी बैठक की एक ही उपलब्धि है कि अगली बैठक की जगह और तिथि तय हो गई। न तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और न ही नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर चर्चा हुई। अरविंद केजरीवाल गुस्से में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।
मोदी ने कहा कि सात मुख्य विपक्षी दल बैठक से नदारद थे। 15 शामिल दलों में 10 परिवारवादी दल हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। ऐसी पार्टियां नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकतीं।