बिहार सरकार ने बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकरी और कर्मचारियों को वेतन का भुगतान 28 जून से करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से राज्य सरकार के पदाधिकारी और कर्मी खुशी के साथ बकरीद पर्व मना सकेंगे।