पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पटना से यह ट्रेन सुबह सात बजे प्रस्थान करेगी। गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना एवं मेसरा रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा।
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने देश की अलग-अलग जगहों के लिए पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से शाम 4.15 बजे खुलेगी और पटना रात 10.05 बजे पहुंचगी। इस ट्रेन के परिचालन होने से ट्रेन का सफर एक घंटा 45 मिनट कम होगा।