महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार समेत नौ विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने की घटना पर आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पटना में हुई गैर भाजपा दलों की ऐतिहासिक बैठक के बाद भाजपा भयभीत हो गई है।
उसे अहसास हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए वह विरोधी दलों के विधायकों पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिये दबाव बना रही है। इसका उदाहरण आज महाराष्ट्र में देखने को मिला। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल अजित पवार समेत कई विधायकों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई चल रही है।