मुख्य समाचार

शिक्षा विभाग बना कुश्ती का अखाड़ा : तारकिशोर प्रसाद

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि शिक्षा विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव की लड़ाई में बिहार का शिक्षा विभाग कुश्ती का अखाड़ा बना हुआ है। चालीस हजार करोड़ के बजट वाले शिक्षा विभाग के बावजूद बिहार में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की स्थिति बदहाल बनी हुई है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच जारी नूरा-कुश्ती में मुख्यमंत्री को अविलंब हस्तक्षेप कर वजह का खुलासा करना चाहिए। बिहार में शिक्षा की स्थिति सर्वाधिक बदहाल है। बिहार के बच्चे पढ़ाई के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन करने के लिए बाध्य हैं। 

शिक्षक अभ्यर्थी बहाली के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षक बहाली नियमावली में बार-बार परिवर्तन शिक्षा विभाग की अकर्मण्यता को ही उजागर करता है। इससे बिहार की छवि पूरे देश में दागदार हो रही है। 

 


संबंधित खबरें