डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी शमीम अख्तर के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमलोगों का इनके साथ गहरा लगाव था। इनके प्रति लालू जी के प्रेम को शब्दों मे व्यक्त नही किया जा सकता है। वे शमीम साहब को अपने भाई की तरह मानते थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि शमीम साहब के नहीं रहने से जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि डिप्टी सीएम के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम, उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन समेत कई लोग मौजूद थे।