मुख्य समाचार

पटना के डीएम ने मांगी घटना की विस्तृत रिपोर्ट 

पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बीजेपी के विधानसभा मार्च घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट एडीएम (विधि-व्यवस्था) और सिटी एसपी (मध्य) से मांगी है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गांधी मैदान से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे थे। उन्हें जेपी गोलंबर के पास प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बढ़ते गए।

डाकबंगला चौराहा पर प्रशासन ने नाकेबंदी कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने  बैरिकेड तोड़ दिया। नियंत्रण के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की एवं आंसू गैस के गोले छोड़े। उनसे आगे नहीं जाने का बार-बार आग्रह किया जा रहा था। डाकबंगला चौराहा से आगे प्रतिबंधित क्षेत्र है। ऐसी स्थिति में रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। 

जिला प्रशासन ने कहा कि इस बीच सूचना मिली कि जहानाबाद के विजय सिंह की पीएमसीएच में मौत हो गई है। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। डीएम ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर संपूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। सीसीटीवी फ़ुटेज से भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।


 


संबंधित खबरें