34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। इन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में शामिल करने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी। सभी अग्निशमन वाहनों की क्षमता पांच हजार लीटर की है। इन वाहनों में 72 तरह के उपकरण लगेे हैं। अग्निशमनकर्मी आवश्यकतानुसार इन उपकरणों का उपयोग करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन किया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति, राज्य सरकार के कई मंत्री, मुख्य सचिव, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की महानिदेशक शोभा अहोतकर एवं डीजीपी भी मौजूद रहे।
