जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली ने राजभवन में पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई । जस्टिस पंचोली इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट में जज थे।
राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन, हाईकोर्ट के जज, महाधिवक्ता, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेे।
