कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जमा राशि पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने की मंजूरी केंद्र सरकार से मिल गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.10 फीसदी था।
ईपीएफ खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों से संबंधित सर्कुलर 24 जुलाई को जारी किया गया। खाते में ब्याज राशि अगस्त तक आने की उम्मीद है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बोर्ड ने 8.15 फीसदी ब्याज दर प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा था।