मुख्य समाचार

कटिहार गोलीकांड की जिम्मेवारी ले राज्य सरकार

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कटिहार जिले के बारसोई में बिजली की मांग करने वालों पर गोली चलवा कर दो लोगों की जान लेना और इस बर्बरता को जायज ठहराना शर्मनाक है। पुलिस की गोली से मारे गए लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा, पूरे मामले की न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करना चाहिए। 

मोदी ने कहा कि गृह विभाग के भी मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री को कटिहार गोली कांड की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। बिहार में एनडीए सरकार के समय ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती थी। आज मात्र चार घंटे बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीणों में व्यापक रोष है। राज्य सरकार अपना घाटा कम रखने के लिए खुले बाजार से बिजली नहीं खरीद रही है। इसकी मार जनता पर पड़ रही है।  


संबंधित खबरें