मुख्य समाचार

सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से मुहर्रम को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। मुहर्रम की 10वीं तारीख पर कर्बला के शहीद एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को उन्होंने नमन किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में जुल्म एवं अहंकार के विरूद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कुर्बानी अमर है। इसे हमेशा याद रखा जाएगा। इससे प्रेरणा लेकर हमें इंसानियत और सच्चाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की है कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शाें को अपनाएं। 


संबंधित खबरें