मुख्य समाचार

वैशाली में एक्सिस बैंक से एक करोड़ की लूट

वैशाली जिला के लालगंज स्थित एक्सिस बैंक से लुटेरों ने एक करोड़ रुपये लूट लिए। स्थानीय लोगों के अनुसार बैंक खुलते ही चार-पांच की संख्या में लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सभी हथियार से लैस थे। बैंक में घुसते ही लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी पंकज सिन्हा एवं वैशाली के एसपी रविरंजन कुमार ने बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।   
 


संबंधित खबरें