बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पहली बैठक में राज्य के संस्कृत विद्यालयों की स्थिति एवं परीक्षा नियमित करने पर चर्चा हुई। संस्कृत विषय के प्रति छात्रों में रुचि पैदा करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाने पर भी मंथन हुआ। बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
संस्कृत विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए सदस्यों ने सुझाव दिए। बोर्ड ऑफिस के विस्तार के लिए सरकार से बात करने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

बैठक में विधानसभा सदस्य विनय कुमार चौधरी एवं ललित नारायण मंडल, विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा, संस्कृत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्रीपति त्रिपाठी, आचार्य सियाराम प्रसाद यादव, श्रीनारायण महतो, चित्तरंजन गगन, मदन शर्मा, रामाशीष यादव, प्रतिमा कुमारी एवं बोर्ड के सचिव राजेश कुमार मौजूद रहे।