बिहार के चार पुलिस ऑफिसर को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2023 से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में डीआईजी जयंत कांत, एसपी कार्तिकेय शर्मा, एसपी संतोष कुमार एवं डीएसपी राकेश कुमार हैं। पुरस्कार विजेताओं की विस्तृत जानकारी www.mha.gov.in पर भी उपलब्ध है।
वर्ष 2018 में इस पदक का गठन अपराध की जांच में उच्च उत्कृष्टता को बढ़ावा देना के लिए किया गया था। पदक की घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2023 के लिए 140 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक प्रदान किया है। पुरस्कार पाने वालों में राज्यों के अलावा सीबीआई से 15 एवं एनआईए से 12 अधिकारी हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी हैं।