मुख्य समाचार

पाठक का निधन स्वच्छता अभियान के लिए बड़ी क्षति : अश्विनी चौबे 

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने द्वारका स्थित सुलभ इंटरनेशनल कार्यालय में पदम् भूषण डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रधानमंत्री की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

अश्विनी कुमार चौबे 15 अगस्त की देर रात बिंदेश्वर पाठक के दिल्ली स्थित आवास पर उनके परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि पाठक का आकस्मिक निधन स्वच्छता अभियान के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके साथ कई स्वच्छता अभियानों में मुझे भी शामिल होने का मौका मिला था। उनसे मेरा व्यक्तिगत एवं आत्मीय लगाव था। देश को स्वच्छ और खुले में शौच को मुक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास सदैव याद किए जाएंगे। 
 


संबंधित खबरें