मुख्य समाचार

सफाईकर्मियों को दिया रोजगार और सम्मान : मोदी

सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख बिंदेश्वर पाठक के निधन पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी के बाद देश के दूसरे और बिहार के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता के काम को मिशन बना दिया।

देश भर में सुलभ शौचालय की स्थापना कर पाठकजी ने सफाईकर्मियों को रोजगार और सम्मान दिया। यह उनके काम की स्वीकृति थी कि भारत सरकार ने उन्हें पद्म सम्मान प्रदान किया।   

मोदी ने कहा कि दो गड्ढे वाले (डबल पिट) शौचालय का विचार पाठकजी ने दिया था ताकि किसी शौचालय को लंबे समय तक उपयोगी बनाया जा सके। स्वच्छता आंदोलन के लिए बिंदेश्वर पाठक का जाना बड़ी क्षति है।
 


संबंधित खबरें