मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है। इस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।