मुख्य समाचार

तारकिशोर प्रसाद ने वैज्ञानिक एवं पीएम को दी बधाई

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग करा दी है। 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान-3 एक ऐतिहासिक क्षण है। इसके लिए दिन-रात मेहनत करने वाले वैज्ञानिक एवं प्रधानमंत्री को हृ्दय से बधाई देता हूं।  

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चांद पर चंद्रयान-3 के उतरने का क्षण हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण था। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार लैंड कर विश्व का पहला देश बन गया है।
 


संबंधित खबरें