मुख्य समाचार

इसरो के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास : शाहनवाज 

पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस कामयाबी से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देशवासियों को भी बधाई दी है। 

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्रधानमंत्री की नजर हर क्षेत्र के विकास पर है। भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति भी बनेगा। इसका विश्वास हर देशवासी को है।
 


संबंधित खबरें