आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in को नए मॉड्यूल के साथ संशोधित कर दिया है। उदयपुर में आयकर निदेशालय के एक कार्यक्रम में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने नई वेबसाइट को लांच किया।
इस वेबसाइट में टैक्स एवं अन्य संबंधित सूचनाओं की पूरी जानकारी है। यह हाइपरलिंक्ड तरीके से प्रत्यक्ष कर कानून से जुड़े अधिनियम, परिपत्र और अधिसचूनाओं तक पहुंच प्रदान करती है। रिटर्न दाखिल करने में टैक्सपेयर्स की सहायता के लिए कई टैक्स टूल्स दिए गए हैं।