मुख्य समाचार

नक्सलवाद खत्म करने में एसएसबी की अहम भूमिका  

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नक्सलवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है। एसएसबी जनता के मित्र के रूप में जानी जाती है और संवेदनशीलता के साथ अपना कर्तव्य का निर्वहन करती है। एसएसबी सीमांत मुख्यालय, पटना की पांच वाहिनियों ने नक्सल विरोधी अभियान में सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस कारण बिहार एवं झारखंड में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है।

केंद्रीय मंत्री पटना के आशियाना-दीघा पथ में एसएसबी के प्रशासनिक एवं आवासीय परिसर निर्माण की आधारशिला रखने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। 2.5 एकड़ जमीन पर निर्माण की लागत 87 करोड़ रुपए है। इसके अलावा करीब 174 करोड़ की लागत से भारत-नेपाल सीमा पर भी कई काम किए जाएंगे। 

जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल को नेपाल जैसे मित्र देश के साथ करीब बिहार में 65 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा करनी होती है। भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान की  खुली  सीमाओं  की  रक्षा  एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस मौके पर एसएसबी की महानिदेशक रश्मि शुक्ला, आईजी पंकज कुमार दाराद एवं कई अधिकारी मौजूद थे।


संबंधित खबरें