ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का पालम एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्वागत किया। ऋषि सुनक जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं।
बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एवं उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का भारत के दामाद और बेटी के रूप में भी अभिनंदन किया। उन्हें बताया गया कि भारत आपके पूर्वजों की धरती है। आपके यहां आने से सभी उत्साहित हैं।
अयोध्या, बक्सर, सीतामढ़ी एवं बांका के मंदार पर्वत के आध्यात्मिक महत्व की भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई। अश्विनी कुमार चौबे ने ऋषि सुनक को रूद्राक्ष, गीता एवं हनुमान चालीसा भी भेंट की।