खगड़िया निवासी डॉ गोपाल कृष्ण चंदन आरजेडी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि चंदन को 15 दिनों में प्रदेश और जिला कमिटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
चंदन के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद राम, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं एजाज अहमद, महासचिव बल्ली यादव, प्रमोद राम, संजय यादव ,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।