महाराष्ट्र के ठाणे में निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत की लिफ्ट गिरने से बिहार के चार श्रमिकों की मौत हो गई। सभी श्रमिक समस्तीपुर जिले से हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने का भी निर्देश दिया है।