मुख्य समाचार

बिहार ने हिमाचल प्रदेश को भेजी पांच करोड़ सहायता राशि  

हिमाचल प्रदेश में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए बिहार सरकार ने पांच करोड़ सहायता राशि भेजी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर भारी बारिश से हुई जानमाल की क्षति पर चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी व्यथित हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके योग्य और कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश इस विपदा से बाहर निकल जाएगा।
 


संबंधित खबरें