मुख्य समाचार

नालंदा यूनिवर्सिटी को एनडीए सरकार ने दिये 1745 करोड़

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के समय नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का विकास तेजी से हुआ है। यहां बौद्ध दर्शन,अंतरराष्ट्रीय संबंध सहित सभी छह पाठ्यक्रमों की पढ़ाई जारी है। तीस देशों के छात्र अध्ययनरत हैं। 

मोदी ने कहा कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना यूपीए सरकार के समय हुई। 2010-2014 तक मात्र 29.78 करोड़ रुपये का अनुदान मिला, जबकि एनडीए सरकार ने 2014 से अब तक 1744.90 करोड़ रुपये का अनुदान दिया।

उन्होंने कहा कि क्या अनुदान में भारी वृद्धि करना किसी की उपेक्षा का सूचक है? इतने उदार अनुदान के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। 

जी-20 सम्मेलन में नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष की प्रतिकृति लगवा कर दुनिया को भारत और बिहार की ज्ञान परंपरा का संदेश दिया गया, लेकिन विपक्ष को यह भी अच्छा नहीं लगा।
 


संबंधित खबरें