मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी के मधुपट्टी घाट पर बागमती नदी में हुए नाव हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना को काफी दुखद बताया है।
आपदा प्रबंधन विभाग एवं मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने एवं प्रभावित परिवारों को अनुदान राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जायेगी।
नाव पर मधुपट्टी गांव के करीब 30 लोग सवार थे। इनमें स्कूल के बच्चे भी थे। बागमती नदी की तेज धार में नाव पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को बचाया गया, लेकिन अभी भी 12 लोग लापता हैं। इनमें कई स्कूली बच्चे भी हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।