मुख्य समाचार

एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को बधाई 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश को गौरवान्वित किया है। 

इसके लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के विलक्षण प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को ऊर्जा मिलती है। साथ ही खेल एवं खिलाड़ी दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।  
 


संबंधित खबरें