मुख्य समाचार

बांका में मॉडल हॉस्पिटल भवन का शुभारंभ   

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका में मॉडल हॉस्पिटल भवन का उद्घाटन किया। भवन की लागत 13.90 करोड़ है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मॉडल हॉस्पिटल भवन का जायजा लिया। मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं, चिकित्सकों के आवास एवं निःशुल्क दवा वितरण की जानकारी ली। 

सदर अस्पताल परिसर में स्थित ओपीडी ब्लॉक का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। स्वास्थ्य सहायता केंद्र पर कार्यरत जीविका दीदियों से उन्होंने बातचीत की। जीविका दीदियों ने कहा कि हम आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं कि हमें सेवा करने का अवसर मिला। ‘दीदी की रसोई’ का भी लोकार्पण किया गया। 

इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा एवं प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीआईजी विवेकानंद, बांका के डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी अमित रंजन भी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें