मुख्य समाचार

जमुई जिला में क्षतिग्रस्त कॉजवे का निरीक्षण

जमुई जिला के सोनो प्रखंड में क्षतिग्रस्त कॉजवे का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। बरनार नदी पर बना सोनो-चुरहैत पुल बीते दिनों तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्यमंत्री ने बेली ब्रिज बनाकर इसे चालू करने एवं डीपीआर तैयार कर नये पुल का निर्माण शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। बांका में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जमुई पहुंचे थे। 

विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, स्वास्थ्य एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं जमुई के डीएम अवनीश कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
 


संबंधित खबरें