संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में डॉ दिनेश दास ने पद की शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने उन्हें शपथ दिलाई। डॉ दास इससे पहले गुजरात लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोक सेवा आयोग की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे राज्यों में सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मॉडल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं।