प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से एक अक्टूबर की सुबह दस बजे स्वच्छता पहल के लिए श्रमदान में शामिल होने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत शहर की एक्स पर की गई एक पोस्ट में कहा है कि एक अक्टूबर की सुबह दस बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आएं। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है। इस श्रेष्ठ प्रयास में सभी भागीदार बनें।