बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने पोस्ट किया है कि आप सबों की प्रार्थना से मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे अस्वस्थ होने पर आप सभी ने मेरी चिंता की। मेरी सेहत के लिए दुआ मांगी। कई शुभकामनाएं मिलीं। इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। आपका स्नेह मेरे दिल में रहेगा।
इधर, लीलावती हॉस्पिटल की ओर से जारी बुलेटिन में उन्हें 15 दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। सीनियर डॉक्टर जलील पारकर ने कहा है कि 26 सितंबर को उनकी एंजियोप्लास्टी डॉ सुरेश विजान ने की। अब शाहनवाज हुसैन ठीक हैं। आज उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।