केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित (नोटिफाई) कर दिया है। हल्दी बोर्ड देश में हल्दी क्षेत्र के विकास पर फोकस करेगा। भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। विश्व व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है। भारत में हल्दी की तीस से अधिक किस्में उगाई जाती हैं। हल्दी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु हैं।