अरुण कुमार यादव को आरजेडी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। अरुण यादव भागलपुर जिला के खरीक निवासी हैं। प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल,प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव, प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं विधान पार्षद कारी सोहेव सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
