मुख्य समाचार

बिहार में उग्रवाद की घटनाएं न्यूनतम : विजय चौधरी 

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि बिहार में उग्रवाद की घटनाएं न्यूनतम है। यह राज्य सरकार की प्रभावकारी नीतियों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में उग्रवाद संबंधी समीक्षा बैठक हुई। बैठक से स्पष्ट हुआ कि उग्रवाद नियंत्रण मामले में बिहार सरकार की उपलब्धि अग्रणी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली बैठक सितंबर, 2021 में हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जिन मुद्दों को उठाया था, उसमें किसी पर भी अमल नहीं हुआ। आज की बैठक में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि एसआरई एवं एसआईएस योजनाओं को केंद्र प्रायोजित योजना की जगह केंद्रीय योजना बनायी जाये। 

जिन इलाकों में उग्रवादी गतिविधियां रुक गई हैं, वहां सुरक्षा बलों की तैनाती अगले पांच वर्षों तक रहे। ऐसा नहीं होने पर नक्सली गतिविधियों के फिर से पनपने की आशंका हो सकती है। नक्सलवाद मुक्त भारत घोषित करने की हड़बड़ी में सुरक्षा बलों को बिना राज्य सरकार की सहमति के वापस नहीं बुलाना चाहिए। 
 


संबंधित खबरें