मुख्य समाचार

चैंबर ऑफ कॉमर्स में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिसर में 12 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन होगा। जांच शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। 

चैंबर अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी ने बताया कि शिविर में बालाजी नेत्रालय के निदेशक डॉ शशि मोहनका अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। आधुनिक मशीन से आंखों की जांच एवं मुफ्त में दवा दी जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन बालाजी नेत्रालय में किया जाएगा। इसका सारा खर्च चैंबर वहन करेगा । 

 


संबंधित खबरें